कस्तूरबा की छात्राओं ने सीखी आधुनिक खेती की तकनीक
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नावाडीह की छात्राओं ने कृषक पाठशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों और जीवन कौशल से संबंधित जानकारी दी गई। सचिव बासुदेव शर्मा ने खेती को लाभकारी बनाने के तरीकों पर जोर दिया। एग्रीकल्चर स्पेशलिस्ट्स ने जैविक खेती, पशुपालन और अन्य विषयों पर व्यावहारिक जानकारी साझा की।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नावाडीह की छात्राओं ने आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा संचालित कृषक पाठशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को कृषि के आधुनिक तरीकों एवं जीवन कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। अदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने छात्राओं को आधुनिक तकनीक आधारित खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि किस प्रकार नई तकनीकों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है। साथ ही छात्राओं को जीवन कौशल प्रशिक्षण एवं कैरियर गाइडेंस के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एग्रीकल्चर स्पेशलिस्ट आशीष कुमार मिश्रा एवं नावाडीह कृषि उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक चंदन शर्मा ने छात्राओं को इंटीग्रेटेड फार्मिंग, इंटरक्रॉपिंग, जैविक खेती, पशुपालन तथा मधुमक्खी पालन जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी।
अनवर अंसारी, शिक्षक बिक्रम कुमार शर्मा, ममता कुमारी, अनु कुमारी, मिनाक्षी कुमारी, अरुण कुमार, अनिता कुमारी, काजल कुमारी, संगीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी व रूपा कुमारी सहित विद्यालय के छात्राएं थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


