ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोगरगा नदी में नहाने के दौरान डूबा छात्र

गरगा नदी में नहाने के दौरान डूबा छात्र

बोकारो के गरगा डैम के दो फाटक पूरी तरह से खोले जाने के बाद गरगा नदी में आई उफान से सिवनडीह मखदुमपुर निवासी फैजान अहमद (14 वर्ष) नदी की धार में बह...

गरगा नदी में नहाने के दौरान डूबा छात्र
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोSun, 01 Aug 2021 04:12 AM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो के गरगा डैम के दो फाटक पूरी तरह से खोले जाने के बाद गरगा नदी में आई उफान से सिवनडीह मखदुमपुर निवासी फैजान अहमद (14 वर्ष) नदी की धार में बह गया। शनिवार को दोपहर ढाई बजे अचानक नदी की तेज धार में बहने के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन, देर शाम तक छात्र का कोई पता नहीं चल पाया।

घटनास्थल पर चास अंचलाधिकारी ने जायजा लेते हुए वरीय अधिकारियों को जल्द छात्र की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम बलाने का आग्रह किया है। रविवार को एनडीआरएफ की टीम बोकारो पहुंचने की संभावना है। गांव के मशकुर आलम सिद्दिकी ने बताया फैजान अपने तीन अन्य मित्रों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। इस दौरान नदी पर बने कॉजवे से सभी ने छलांग लगाई। जिसके बाद तीन अन्य युवक वापस नदी बाहर आ गए और वह नदी की धार में बह गया। नदी में बहने के दौरान गांव के एक युवक ने उसे बचाने के लिए छलांग भी लगाई। लेकिन, तबतक वह नदी की तेज धार में बह गया। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है, क्योंकि सूचना देने के बाद समय पर एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची। फैजान के पिता अब्दुल हुसैन नई दिल्ली में पेंटर हैं। वह घर का एकलौता लड़का था।

गरगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर : गरगा डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण डैम के दो फाटक खोल दिए गए हैं। जिस कारण नदी उफान पर है। डैम का जलस्तर 770 फीट तक पहुंच चुका है। जिस कारण नदी पर जगह जगह बने कॉजवे के उपर से पानी बह रहा है। मामले को लेकर बीएसएल प्रबंधन की ओर से हाई अलर्ट भी जारी किया गया है। बावजूद इसके नदी के आसपास लोगों की गतिविधियां जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें