ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोनिगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में चलाया जाएगा अतिक्रमणमुक्त अभियान

निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में चलाया जाएगा अतिक्रमणमुक्त अभियान

देवघर। नगर आयुक्त कार्यालय कक्ष में शनिवार को नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र कुमार लाल की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को सफल बनाने के लिए...

निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में चलाया जाएगा अतिक्रमणमुक्त अभियान
हिन्दुस्तान टीम,देवघरSun, 09 Jan 2022 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

देवघर। नगर आयुक्त कार्यालय कक्ष में शनिवार को नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र कुमार लाल की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। इस दौरान नगर आयुक्त सह प्रशासक द्वारा गूगल मीट के माध्यम से शहर के गणमान्य व्यक्तियों से सुझाव मांगे गए। इस बात की जानकारी देते हुए नगर आयुक्त सह प्रशासक ने कहा कि लायंस क्लब देवघर द्वारा यह सुझाव दिया गया कि महिला थाना के पास निगम द्वारा निर्मित पार्क में प्लांटेशन का कार्य किया गया। जिसे घुमंतु जानवरों द्वारा क्षति पहुंचाया जा रहा है। पौधे के सुरक्षा हेतु इसका बेरिकेटिंग कराया जाना श्रेयकर है। वहीं नगर आयुक्त द्वारा सुझाव का स्वागत करते हुए बेरिकेटिंग करने का निर्णय लिया गया। वहीं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष द्वारा सुझाव दिया गया कि अतिक्रमण मुक्त करने से संबंधित अभियान बंद नहीं किया जाए। शहर के सभी चौक-चौराहों पर साईनेज अधिष्ठापित किया जाए। महत्वपूर्ण स्थलों क्षेत्रों में स्थानीय आर्टस को प्रदर्शित किया जाए। निगम द्वारा निर्मित सौन्दर्यीकरण किए गए स्थलों में किसी एक का देखरेख किए जाने हेतु संस्था सहमत है। इस सुझाव का नगर आयुक्त ने स्वागत किया और अन्य संस्थाओं से भी इस कार्य में भाग लेने का आग्रह किया गया। वहीं वैद्यनाथ चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा दिए गए सुझाव में नगर आयुक्त द्वारा प्रत्येक दिन एक-एक वार्ड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत आगामी मंगलवार को वार्ड नंबर 33 में विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही डढ़वा नदी के समीप स्थलों का सौन्दर्यीकरण व स्थानीय कलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस कार्य के लिए नगर आयुक्त द्वारा तीन सीमेंट का बेंच एवं मीनी मास्ट लाईट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही नगर आयुक्त द्वारा कॉर्निक के अध्यक्ष पवन कुमार को कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से सौन्दर्यीकरण हेतु शहर के दस स्थलों का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास, मृणाल कुमार, कुमारी प्रियंका सहित अन्य नगर प्रबंधक एवं अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें