तीन पारा शिक्षक के भरोसे कन्या मवि

तीन पारा शिक्षक के भरोसे कन्या मवि

संक्षेप:

अंगवाली के उत्क्रमित मध्य विद्यालय 'कन्या' में केवल दो पारा शिक्षक और एक शिक्षिका पढ़ाई करा रहे हैं। विद्यालय के एचएम नगीना हरिजन की सेवानिवृत्ति के बाद, शिक्षण व्यवस्था में कठिनाई आ रही है। सविता...

Oct 17, 2025 03:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली संकुल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय 'कन्या' अभी मात्र दो पारा शिक्षक एवं एक शिक्षिका के भरोसे संचालित हो रहा है। वर्ग प्रथम से अष्टम वर्ग तक की पढ़ाई यहां होती है। मालूम हो कि बीते कई माह पूर्व एचएम नगीना हरिजन की सेवानिवृत्ति होने से विद्यालय में मात्र दो पारा शिक्षक निर्मल मिश्रा व पवन मिश्रा एवं पारा शिक्षिका सविता देवी यहां की जिम्मेवारी संभाले हुए है। वरीयता के तहत प्रभारी एचएम का दायित्व सविता देवी सभाले हुए हैं। कुल मिलाकर इस विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को सुचारू रूप से चला पाने में इन शिक्षकों को परेशानी होना स्वाभाविक है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।