छत्रु राम महतो की प्रतिमा के अनावरण को लेकर बैठक

Jan 16, 2026 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

पेटरवार में 21 जनवरी को गोमिया के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बैठक में पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि यह नामकरण एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि उनकी विरासत को अमर करने का संकल्प है। प्रतिमा अनावरण में कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

छत्रु राम महतो की प्रतिमा के अनावरण को लेकर बैठक

पेटरवार। पेटरवार तेनुचौक पर आगामी 21 जनवरी को गोमिया के पूर्व विधायक सह अविभाजित बिहार के पूर्व वित्त राज्य मंत्री छत्रुराम महतो का आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के निमित शुक्रवार को एक तैयारी समिति की बैठक की गई। यह बैठक गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो के आवासीय कार्यालय में पूर्व विधायक लंबोदर महतो की अध्यक्षता में की गई। बैठक के दौरान पूर्व विधायक डाॅ लंबोदर महतो ने कहा कि संयुक्त बिहार के पूर्व वित्तराज्य मंत्री सह पूर्व विधायक व पांच बार जरीडीह और गोमिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले स्व छत्रु राम महतो के व्यक्तित्व व कृति को अक्षुन्न बनाये रखने के लिए पेटरवार तेनुचौक का नामकरण स्व छत्रु राम महतो चौक किया जाना सभी दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा स्व छत्रु राम महतो की कृति व व्यक्तित्व का जितना भी बखान करेंगे वह सूरज को दीपक दिखाने के सामान होगा। कहा कि छत्रुराम महतो केवल एक राजनेता नहीं बल्कि लोकसेवा की जीती-जागती मिसाल थे। संयुक्त बिहार सरकार में वित्त राज्य मंत्री और गोमिया के पूर्व विधायक के रूप में उन्होंने हमेशा समाज की आवाज़ को सशक्त किया था। सबका मानना था कि यह नामकरण मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं बल्कि उस विरासत को अमर करने का संकल्प है, जिन्होंने झारखंड की जनता के लिए जीवन समर्पित किया था। तेनुचौक से अब हर गुजरने वाला मुसाफ़िर छत्रुराम महतो की संघर्षगाथा को याद करेगा और आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से प्रेरणा लेंगी। कहा कि प्रतिमा अनावरण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो सहित अन्य विधायक व विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।