मंडल कारा चास में डीसी व एसपी की देख रेख में चलाया गया छापेमारी अभियान
मंडल कारा चास में डीसी व एसपी की देख रेख में चलाया गया छापेमारी अभियान मंडल कारा चास में डीसी व एसपी की देख रेख में चलाया गया छापेमारी अभियान मंडल कार

बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को मंडल कारा चास में उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह की देखरेख में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान घंटे भर तक चला, जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की छह अलग-अलग टीमों ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों में सघन जांच की की। छापेमारी के दौरान कैदियों के वार्ड, बैरक व अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई को जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से किए जाने की बात कही।
छापेमारी अभियान में अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, डीएसपी सिटी आलोक कुमार, चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, डीएसपी मुख्यालय अनिमेष गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, डीएसपी ट्रैफिक विद्या शंकर, डीएसपी राणा, कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी व डीएसपी मुकेश सहित अन्य जवान शामिल रहे। मौके पर जेल अधीक्षक सह डीएलओ द्वारिक बैठा, जेलर रामाकांत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


