Bokaro News: नावाडीह के पंचायतों में मनरेगा योजनाओं में मिली अनियमितता
Bokaro News: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2025-026 के तहत नावाडीह प्रखंड में मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण किया गया। इसमें कई विकास योजनाओं में अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके लिए रोजगार सेवकों पर जुर्माना लगाया गया। जूरी समिति की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

Bokaro News: नावाडीह, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2025-026 के तहत नावाडीह प्रखंड के नावाडीह, पलामू, नारायणपुर, पोखरिया, पेंक, परसबनी, पोटसो, सुरही सहरिया, बरई, बाराडीह, बिरनी, भलमारा, पलामू, चिरुडीह, गुंजरडीह, अहराडीह व चपरी पंचायत में शुक्रवार को मनरेगा सामाजिक अंकेषण के तहत पंचायत स्तरीय जन सुनवाई जुरी समिति द्वारा की गई।
सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया
पंचायतों में विकास योजनाओं में कई प्रकार की अनियमितता पाई गई जिस पर सुधार करने की सख्त हिदायत देते हुए समिति पदाधिकारियों द्वारा कनीय अभियंता व रोजगार सेवक को प्रति योजना दो सौ व रोजगार सेवक को तीन सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जूरी समिति अध्यक्ष कनीय अभियंता वसीम रजा राकेश कुमार, जितेन्द्र कुमार यादव, जनसेवक अभिषेक कुमार, राजेंद्र कुमार गुप्ता, कुणाल गौरव आदि की मौजूदगी में हुई। जनसुनवाई 2025-26 का अधिक दस्तावेज पर मापी पुस्तिका में तिथि अंकित नही है।
अनियमितताओं के मामले
योजना में बोर्ड का पैसा निकासी कर लिया गया पर बोर्ड नहीं लगी जिस पर रोजगार सेवक को 50 रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं योजनाओ की मापी पुस्तिका पर सम्बधित कर्मी पर सौ रुपये जुर्माना लगाया गया। कई ऐसी योजना रही जिस पर बिल वाउचर में तिथि अंकित नहीं थी। जो जूरी सदस्यों द्वारा वेंडर को प्रति बिल वाउचर जुर्माना लगाया गया। प्रखंड अंकेषण पदाधिकारी के अलावा जूरी सदस्य कालेश्वर महतो, प्रीति कुमारी, नवीन सोरेन, उप प्रमुख हरिलाल महतो, पतिलाल महतो, डेगलाल तुरी, रोजगार सेवक बुलाकी महतो, दिगम्बर महतो, उमेश तुरी, मनोज महतो, रामेश्वर महतो, ईश्वर साव जितेंद्र कुमार महतो आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


