झारखंड राइजिंग टैलेंट में बोकारो की स्नेहा बनीं प्रथम उपविजेता

Dec 30, 2025 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो की स्नेहा गुप्ता ने धनबाद में आयोजित प्रतियोगिता में मिसेज झारखंड प्रथम उपविजेता का खिताब जीता। उनकी 7 वर्षीय बेटी अनिका गुप्ता ने मिस झारखंड किड्स कैटेगरी 2025 का ताज जीतकर बोकारो का नाम रोशन किया। मां-बेटी की इस सफलता पर जिले में खुशी का माहौल है।

झारखंड राइजिंग टैलेंट में बोकारो की स्नेहा बनीं प्रथम उपविजेता

बोकारो। बोकारो की स्नेहा गुप्ता ने धनबाद में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मिसेज झारखंड प्रथम उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है। इसी प्रतियोगिता स्नेहा गुप्ता की 7 वर्षीय बेटी अनिका गुप्ता ने मिस झारखंड किड्स कैटेगरी 2025 का ताज जीतकर बोकारो का नाम गौरवान्वित किया। मां-बेटी की इस संयुक्त उपलब्धि पर जिले में खुशी का महौल है। 7 वर्षिय अनिका गुप्ता दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो कक्षा 1 की छात्रा है। उन्होंने किड्स कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिस झारखंड किड्स कैटेगरी 2025 का खिताब जीता। फिनाले के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न राउंड्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा व व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

बोकारो निवासी स्नेहा गुप्ता होटल व्यवसाय से जुड़ी एक उद्यमी के साथ गृहिणी भी हैं। स्नेहा गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार स्वयं पर विश्वास का परिणाम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।