Bokaro News: गणेश महोत्सव में माता जागरण पर रातभर झूमे श्रद्धालु
Bokaro News: प्लस टू उच्च विद्यालय कसमार के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में श्रीश्री गणेश महोत्सव के चौथे दिन माता जागरण का आयोजन हुआ। वंदना म्यूजिकल ग्रुप बोकारो-धनबाद के कलाकारों ने विभिन्न भाषाओं में भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा ने ज्योत जलाकर किया।

Bokaro News: प्लस टू उच्च विद्यालय कसमार के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित छह दिवसीय श्रीश्री गणेश महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार रात माता जागरण का आयोजन हुआ। गणेश महोत्सव पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वंदना म्यूजिकल ग्रुप बोकारो-धनबाद के कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। शशि पाजी, ज्योति सुरभि, गीतांजलि, दीक्षित और पवन समेत कलाकारों ने हिंदी, खोरठा, बांग्ला और भोजपुरी के भक्ति गीत प्रस्तुत किए। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे। इससे पहले सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा और पूजा समिति के पदाधिकारियों ने पूजा पंडाल से ज्योत जलाकर जागरण का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि भगवान गणेश ज्ञान, विवेक और संयम के प्रतीक हैं। उनका जीवन सभी को महत्वपूर्ण सीख देता है। मौके पर जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, सूरज जायसवाल, अखिल चौबे सहित समिति के अध्यक्ष, सचिव व अन्य सदस्य मौजूद थे।


