Bokaro News: एसआईआर पर विशेष प्रशिक्षण व संवाद कल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बोकारोBokaro News: बेरमो में, अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर 13 जुलाई को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एसआईआर-2026 अभियान पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें डिजिटल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Bokaro News: बेरमो। बेरमो अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह के निर्देशानुसार एसआईआर-2026 अभियान को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने हेतु सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े साथियों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम 13 जुलाई को दोपहर 2 बजे से करगली रेस्ट हाउस में किया जायेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसआईआर-2026 अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी तथा रील्स, शॉर्ट वीडियो एवं सोशल मीडिया कंटेंट के माध्यम से अधिक से अधिक को जागरूक करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


