ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोपेन्टीकॉस्टल असेंबली स्कूल में गायन व नृत्य प्रतियोगिता

पेन्टीकॉस्टल असेंबली स्कूल में गायन व नृत्य प्रतियोगिता

दी पेन्टीकॉस्टल असेंबली स्कूल में गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कक्षा प्रेप से कक्षा दो तक के बच्चों के बीच गायन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन...

पेन्टीकॉस्टल असेंबली स्कूल में गायन व नृत्य प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोSat, 22 Jan 2022 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

दी पेन्टीकॉस्टल असेंबली स्कूल में गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कक्षा प्रेप से कक्षा दो तक के बच्चों के बीच गायन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक देशभक्ति गीत का चयन किया गया। जैसे “नन्हा मुन्ना राही हूं”, “आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की”, “इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चल के गीत का चयन किया गया। इस अवसर पर कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नृत्य किया। बच्चों की वेशभूषा तिरंगे के तीन रंगों में रंगा ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो शांति, हरियाली तथा कर्मठता का संदेश दे रहा हो। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के आत्मविश्वास में नई प्रबल चेतना को जगाना था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें