ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोश्यामनाथ मंडल बने जिलाध्यक्ष

श्यामनाथ मंडल बने जिलाध्यक्ष

भारतीय जनता युवा मोर्चा बालीडीह मंडल ने जिलाध्यक्ष बनने पर रविवार को श्यामनाथ मंडल को बधाई दी। मिशन मोदी अगेन पीएम युवा मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष श्यामनाथ मंडल का बोकारो विधायक आवास पर भव्य स्वागत...

श्यामनाथ मंडल बने जिलाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोMon, 30 Jul 2018 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा बालीडीह मंडल ने जिलाध्यक्ष बनने पर रविवार को श्यामनाथ मंडल को बधाई दी। मिशन मोदी अगेन पीएम युवा मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष श्यामनाथ मंडल का बोकारो विधायक आवास पर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर विधायक विरंची नारायण ने नव मनोनीत जिलध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को 2019 में फिर से पीएम बनाना है। इसके लिए सभी युवाओं को मिशन मोदी को सफल बनाने में लग जाना होगा। श्यानाथ मंडल ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। मौके पर संजय त्यागी, अजीत महतो, कृष्णा कुमार मुन्ना, भाजयुमो बालीडीह मंडल अध्यक्ष महादेव घटवार, सुनील सिंह, सुनील कर्मकार, मनोज दास, विक्की शर्मा, सागर महतो, किशोर दिगार जगन दे, राजकुमार महतो, अंकित, संदीप गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें