Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsShri Rani Sati Dadi s Mangal Path Celebrated in Fusro with Devotional Songs and Rituals
श्री राणी सती दादी का मंगल पाठ किया गया

श्री राणी सती दादी का मंगल पाठ किया गया

संक्षेप:

फुसरो के महाराज श्री अग्रसेन महाराज स्मृति भवन में दादी परिवार द्वारा श्री राणी सती दादी का मंगल पाठ आयोजित किया गया। इस अवसर पर दादी जी का अलौकिक शृंगार किया गया और भजनों की प्रस्तुति दी गई। आयोजन का समापन महाआरती के साथ हुआ। दादी परिवार और मारवाड़ी समाज के गणमान्यजनों का योगदान सराहनीय रहा।

Dec 22, 2025 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो के महाराज श्री अग्रसेन महाराज स्मृति भवन में दादी परिवार द्वारा रविवार को श्री राणी सती दादी का मंगल पाठ का आयोजन किया गया। यहां दादी के दरबार को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। दादी जी का अलौकिक शृंगार कर पूजन के बाद पाठ शुरू किया गया। पूजारी संतोष दीक्षित ने विधिवत पूजन कराया। इसके बाद मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर दादी की पूजा-अर्चना की व मंगल पाठ किया। गिरिडीह के मशहूर गायक आकाश व परिचय ने दादी के नाम एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जिसे सुनकर सभी मुग्ध हो गए।

वहीं फुलों की होली, छप्पन भोग व सवामनी आकर्षण का केंद्र रहा। देर शाम महाआरती के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में दादी परिवार की कविता अग्रवाल, रेणू गोयल, बबीता गर्ग, रेणू अग्रवाल, प्रीति चाण्डक, कंचन अग्रवाल, राजकुमारी, सुशीला बुबना, आशा बुबना, संतोष खेमका, निशा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, नीलम गोयल, बरखा कारीवाल, सरोज अग्रवाल, सुनीता गोयल, सुनीता अग्रवाल, रानी, रचना बंसल, अनु गोयल, उर्मिला देवी आदि का सराहनीय योगदान रहा। इसके अलावा मारवाड़ी समाज से गणमान्यजनों में छितरमल बंसल, कृष्ण कुमार चाण्डक, प्रेमराज गोयल, सुरेंद्र गोयल, विजय अग्रवाल, सुशांत राइका, प्रकाश राइका, चंदू अग्रवाल आदि सक्रिय थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;