चांदो में कलश यात्रा के साथ मानस महायज्ञ प्रारंभ

Mar 09, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

पेटरवार प्रखंड के चांदो में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। 501 कन्याओं और महिलाओं ने जल यात्रा निकाली, जो खांजो नदी तक गई। वहां जल भरने के बाद कलश यात्रा आयोजन स्थल पर लौट आई। शाम को आरती और रात में संगीतमय प्रवचन होगा।

चांदो में कलश यात्रा के साथ मानस महायज्ञ प्रारंभ

खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चांदो में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ रविवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। इस वर्ष भी हनुमन्त लाल महाराज की अध्यक्षता में सुबह यज्ञ मंडप से 501 कन्याओं-युवतियों एवं महिलाओं के द्वारा जलयात्रा निकाली गई। जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा पुस्तकालय, बीच टोला, हरि मंदिर, मंडल टोला, घटवार टोला व नीचे टोला होते हुए खांजो नदी पहुंची। यहां पुरोहित सुरेंद्र तिवारी के द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुन: आयोजन स्थल पहुंची। यहां कलशों को स्थापित कर दिया गया। शाम में आरती की गई।

जबकि रात्रि में संगीतमय प्रवचन अयोध्या से पधारे श्रीरामचरितमानस पाठ व्यास बिनोद शरण पांडेय, यज्ञाचार्य आचार्य पंडित अखिलेश्वर मिश्र व पंडित अभिषेक मिश्र के द्वारा किया जायेगा। वहीं अयोध्या से पधारी संगीतमयी कथावाचिका कविता शास्त्री एवं बाल विष्णु गोपाल तिवारी के द्वारा मधुर वचनों से प्रवचन किया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।