शंकराचार्य जयंती समारोह 26 को
चंद्रपुरा प्रखंड के चिरुडीह-फुलवारी स्थित शिव मंदिर में दशनाम गोस्वामी समाज ने 26 अप्रैल को शंकराचार्य जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर 51 श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक जागरूकता बढ़ाना और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करना है।

भंडारीदह। चंद्रपुरा प्रखंड के चिरुडीह-फुलवारी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में दशनाम गोस्वामी समाज ने आगामी 26 अप्रैल को शंकराचार्य जयंती समारोह धूमधाम से मनाने की बात कही। निर्णय लिया कि जयंती समारोह के अवसर पर 51 श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी किया जायेगा। बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक जागरूकता बढ़ाना तथा सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करना है। ब्रजेश गिरि, गंगाधर गिरि, राजकेश्वर गिरि, अनिमेश गिरि, महेंद्र गिरि, रंजन गिरि, निकेश गिरि, एससी गोस्वामी, मंटू गिरि, धीरज गिरि, मनोज कुमार गिरि, आशुतोष गिरि, गुप्तेश्वर गिरि, रंजीत गिरि, प्रदीप गिरि, अंकित गिरि, गुणधार गिरि, सुभाष गिरि, महेश गिरि, उदय गिरि, विनय गिरि आदि सक्रिय हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


