उमस भरी गर्मी से बेहाल बोकारो, बाजारों में घटी रौनक

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

उमस भरी गर्मी से बेहाल बोकारो, बाजारों में घटी रौनकउमस भरी गर्मी से बेहाल बोकारो, बाजारों में घटी रौनकउमस भरी गर्मी से बेहाल बोकारो, बाजारों में घटी र

उमस भरी गर्मी से बेहाल बोकारो, बाजारों में घटी रौनक

जिले में पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप व चिपचिपी गर्मी के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय सड़कें और बाजार अपेक्षाकृत सूने नजर आए। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सिटी सेंटर, सेक्टर-4, चास बाजार, दुंदीबाद, सिवनडीह और सेक्टर-9 समेत कई इलाकों में दोपहर बाद बाजारों की रौनक कम दिखी। गर्म हवाओं और उमस के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत दिहाड़ी मजदूरों, टोटो व ऑटो चालकों व फुटपाथ दुकानदारों को हुई। ठंडे पेय, जूस, आइसक्रीम और गन्ने के रस की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई。

बिजली की आंखमिचौनी

बिजली की आंखमिचौनी ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई इलाकों में पंखे और कूलर भी राहत देने में नाकाम रहे। गर्मी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मौसम में बदलाव की संभावना है। जिले में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों व पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

सामान्य प्रश्न

जिले में अधिकतम तापमान कितना दर्ज किया गया?
जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।