Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsSerious Incident Mother Dies After Cesarean Investigation Launched
चार सदस्यीय चिकित्सक टीम ने नहीं सौंपी है जांच रिपोर्ट

चार सदस्यीय चिकित्सक टीम ने नहीं सौंपी है जांच रिपोर्ट

संक्षेप:

चार सदस्यीय चिकित्सक टीम ने नहीं सौंपी है जांच रिपोर्टचार सदस्यीय चिकित्सक टीम ने नहीं सौंपी है जांच रिपोर्टचार सदस्यीय चिकित्सक टीम ने नहीं सौंपी है

Oct 01, 2025 03:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो, प्रतिनिधि। सोमवार को सिजेरियन के सिर्फ डेढ घंटे बाद प्रसूता की हुई मौत के मामले को सिविल सर्जन ने गंभीरता से लिया है। परिजनों की मांग पर सोमवार शाम को ही सिविल सर्जन ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी को 24 घंटे के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी। जांच रिपोर्ट में गलती पाए जाने पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। हालांकि चिकित्सक का यह भी कहना है कि कोई भी ऑपरेशन खाली पेट में किया जाता है। ऐसे में मरीज को परेशानी कम होती है। मरीज घर से खाना खाकर आयी थी। प्रसूता को प्रसव पीड़ा हो रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनकी स्थिति को देखते हुए तुरंत सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। मृतिका करीना बीबी (24 साल) की पहली डिलेवरी सिजेरियन ऑपरेशन से सदर में हुआ था। इस बावत सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। सीएस ने कहा कि मरीज को घर से खिला कर लाया गया था। ऑपरेशन के बाद जच्चे-बच्चे की स्थिति ठीक थी। मरीज को अचानक उल्टी हुई। जिससे मरीज की गंभीर हो गयी। चिकित्सकों के लाख प्रयास के बाद मरीज को बचाया नहीं जा सका। मालूम हो कि मरीज चास प्रखंड के अलकुशा की रहने वाली थी।