दो वाहनों के टक्कर में तीन महिला जख्मी

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में रविवार रात दो कारों के बीच टक्कर में सड़क किनारे खड़ी तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिलाओं को बीजीएच में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों को जप्त कर लिया है और रेस ड्राइविंग के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

दो वाहनों के टक्कर में तीन महिला जख्मी

बोकारो, प्रतिनिधि। हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ ए0 रोड में रविवार रात दो कार के बीच हुई भीषण टक्कर में सड़क किनारे खड़ी तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है। तीनों महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौजूद लोगों के हिसाब से दो चारपहिया वाहन अनियंत्रित गति से आपस में टकरा हुए। उसमें से एक चारपहिया दूध लेने जा रही तीन महिलाओं को अपने चपेट में ले लिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस बीच पहुंची हरला पुलिस की टीम ने दुर्घटना में प्रयुक्त वाहनों को जप्त करते हुए जख्मी तीनों महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सिटी डीएसपी राजीव रंजन व थानेदार खुर्शीद आलम ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने यह भी कहा कि सेक्टर नौ घनी आबादी वाला इलाका है, जहां से लगातार रेस ड्राइविंग की शिकायत मिल रही है। आने वाले समय में रेस ड्राइविंग के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।