महिला सशक्तिकरण खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
100 मीटर दौड़ में सिमरन बनी सबसे तेज धाविका महिला सशक्तिकरण खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्नमहिला सशक्तिकरण खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्नमहिला सशक्तिकरण खेलकूद

यूनिक एंड यूनिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वस्थ बोकारो-स्वस्थ भारत के उद्देश्य से मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम सेक्टर 4 में द्वितीय महिला सशक्तिकरण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एथलेटिक्स व रचनात्मक व आकर्षक इवेंट फिट फैमिली रिले रेस, माता पिता के उपस्थिति में पांच वर्ष से कम उम्र बच्चे का रेस, एथलेटिक्स, रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक चंद्रभूषण शुक्ला,सहायक महाप्रबंधक शशांक शेखर,सचिव प्रो. राज कुमार सचिव, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सरक्टर 2ए प्राचार्य पंकज कुमार मिश्रा, विनय कुमार पांडेय ने 45 वर्ष के नीचे ग्रुप ए, 45 वर्ष से ऊपर ग्रुप बी व 5 वर्ष से कम उम्र के सभी विजेता महिलाओं व बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किए।
स्वागत आयोजन सचिव अनील कुमार व धन्यवाद ज्ञापन गौतम कुमार ने किया। एथलेटिक्स ग्रुप ए इवेंट 100 मी़ दौड़ में प्रथम सिमरन, सकाची द्वितीय व रानी कुमारी तृतीय। 400मी़ गोरी कुमारी,रिया कुमारी,साकची कुमारी। गोला फेंक में सुमन कुमारी,अनुपमा लकड़ा, अंतरा कुमारी। चक्का फेक में चांदनी कुमारी,रानी सोय ,अंतरा कुमारी, रस्सा कसी में बाबिट्स कुमारी सुनैना कुमारी, म्यूजिकल चेयर मुन्नी कुमारी, गौरी कुमारी, सीता कुमारी, ग्रुप - बी (45 वर्षसे अधिक)100 मी़ में मारग्रेट जोसफ,स्वेता उपाध्याय, तिलोत्तमा। 400 मी़ में मारग्रेट जोसफ,कल्पना प्रसाद,सुनीता देवी। गोला फेक संजू सिन्हा,कल्पना प्रसाद,सुमन कुमारी। चक्का फेक में संजू सिन्हा, शोभा रानी,सुनीता देवी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


