सरकारी व निजी स्कूलों में ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता
बोकारो, प्रतिनिधि। जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में ऊर्जा संरक्षण पर आधारित स्कूल व राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

बोकारो, प्रतिनिधि। जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में ऊर्जा संरक्षण पर आधारित स्कूल व राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय जगरूकता अभियान के दौरान स्कूल में पढ़ाई करने वाले पांचवी कक्षा से 10वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। ऊर्जा संरक्षण पर स्कूल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता के सगृह ए में पांचवी से सातवीं कक्षा व ग्रुप बी में आठवीं से 10 वीं कक्षा के छात्रों के लिए राज्य अन्तर्गत संचालित यू-डायस प्राप्त सरकारी, निजी विद्यालय व नेतरहाट विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया इसके लिए एपीओ को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। जिसमें 18 अक्टूबर तक विद्यालय सर पर पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित कराया जाएगा। इसके बाद 21 अक्टूबर तक विद्यालय स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ 2-2 पेंटिंग (प्रति ग्रुप) को जिला तर पर जमा कराया जाएगा। फिर 25 अक्टूबर तक जिला स्तर से सभी चयनित पेटिंगा को राज्य स्तर पर नोडल पदाधिकारी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रचार्य की देखरेख में आयोजित की जाएगी। पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को दिए गए थीम विषयों में किसी एक का चयन कर सकते हैं। जिसमें ए 4 आकार के पेपर में पेंसिल पेंसिल से रंग रोगन, जल, रंग का उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद दोनों ग्रुप से 2-2 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चयन कर 25 अक्टूबर तक राज्य स्तर पर नोडल पदाधिकारी संज्ञा दास के पास भेजना अनिवार्य है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




