Bokaro News: सरस्वती विद्या मंदिर 3 सी में विज्ञान-गणित मेले में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा
Bokaro News: सरस्वती विद्या मंदिर 3 सी में विज्ञान-गणित मेले में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभासरस्वती विद्या मंदिर 3 सी में विज्ञान-गणित मेले में दिखी विद्यार्थियो

Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि।सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-3 सी में बुधवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान-गणित मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, गणितीय चिंतन, रचनात्मकता, प्रयोगशीलता एवं नवाचार की भावना विकसित करना रहा। मेले का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार एवं मुख्य संयोजक सह भौतिकी आचार्य दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि विज्ञान और गणित केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दैनिक जीवन की समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने के महत्वपूर्ण साधन हैं। विद्यालय स्तरीय विज्ञान-गणित मेले में करीब 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।
मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के मॉडल का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों में आराध्या, अदिति, वैष्णवी, रचित मिश्रा, मौसम रानी, साहिल राज, अक्षत, अनन्या, श्रीकांत, शिवम चक्रपाणि, गोविंद सिंह, समर कुमार एवं दिव्या पांडेय शामिल हैं।


