सखी बहिनपा मैथिलानी समूह ने बांटे ठंडा पेय पदार्थ व बिस्कुट

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो में अक्षय तृतीया के अवसर पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह ने रविवार को सेक्टर 4 एफ सूर्य मंदिर के पास राहगीरों के बीच ठंडा पेय पदार्थ और बिस्कुट वितरित किया। इस आयोजन में कई सदस्यों ने भाग लिया और बताया कि यह समाज सेवा का एक हिस्सा है, जो हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

सखी बहिनपा मैथिलानी समूह ने बांटे ठंडा पेय पदार्थ व बिस्कुट

बोकारो, प्रतिनिधि। अक्षय तृतीया पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह, बोकारो इकाई द्वारा रविवार को सेक्टर 4 एफ सूर्य मंदिर के समीप राहगीरों के बीच ठंडा पेय पदार्थ व बिस्कुट वितरण किया गया। इस मौके पर सखी बहिनपा, बोकारो जिला इकाई की प्रभारी अमिता झा, वरीय सदस्या किरण मिश्रा, डॉ मंजु झा, नमिता झा, इंदिरा झा, आशा झा, सांस्कृतिक प्रभारी जयंती पाठक, मीडिया प्रभारी संजीता भुवनेश आदि उपस्थित रहीं। प्रभारी अमिता झा ने कहा कि अक्षय तृतीया के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन सखी बहिनपा की सदस्याओं के सहयोग से किया गया है। संस्था द्वारा समय-समय पर मिथिला की कला संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों के साथ ही समाज सेवा के कार्य भी किए जाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।