ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोसेल : पांच और 10 वर्ष के पेंच में फंसा वेज रिवीजन

सेल : पांच और 10 वर्ष के पेंच में फंसा वेज रिवीजन

बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल के विभिन्न प्लांटों में कार्यरत कामगारों के वेज रिवीजन को लेकर 16 मार्च को निर्णायक बैठक होगी। लेकिन, कामगार यूनियन का...

सेल : पांच और 10 वर्ष के पेंच में फंसा वेज रिवीजन
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोFri, 12 Mar 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल के विभिन्न प्लांटों में कार्यरत कामगारों के वेज रिवीजन को लेकर 16 मार्च को निर्णायक बैठक होगी। लेकिन, कामगार यूनियन का वेज रिवीजन 10 और 5 वर्ष के पेंच में फंसा है।

कामगार यूनियन पांच वर्ष के लिए वेज रिवीजन पर अड़ा है। वहीं, प्रबंधन का दबाव 10 वर्षों के लिए है। ऐसे में सेल चेयरमैन सोमा मंडल की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद अब बीएसएल के करीब 10 हजार कामगारों की नजरें उक्त बैठक पर टिकी हैं। हालांकि कोल इंडिया को यदि छोड़ दे तो देश की सभी पीएसयू में 10 वर्षों के लिए वेतन समझौता हुआ है। उक्त वेतन समझौते के तहत कामगारों को 15 फीसदी एमजीपी व 35 फीसदी पर्क्स के साथ नया वेतनमान जनवरी 2017 से लागू किया गया है। 50 माह की हो चुकी है देरी : सेल के विभिन्न यूनिटों में कार्यरत कामगारों का वेज रिवीजन में 50 माह की देरी हो चुकी है। ऐसे में कामगारों को भारी नुकसान के साथ प्रबंधन को इसका जरूर लाभ भी मिल रहा है। क्योंकि कामगारों के पर्क्स का एरियर नहीं मिलता है। इसके साथ ही पीएफ, पेंशन में भी ब्याज का नुकसान शामिल है।

सेल कर्मियों की प्रमुख मांग

कम से कम 15% एमजीबी।

वेज रीविजन उपरांत नए बेसिक का परिवर्तनशील 35% पर्क्स।

जनवरी 17 से पेंशन मे नए बेसिक का 9% योगदान।

जनवरी 2017 से बकाये एरियर का एकमुश्त योगदान।

यूनियनों की प्रमुख मांग

इंटक : 5 वर्ष हेतु 40% एमजीबी, 47% फ्रिंज।

सीटू : 5 वर्ष हेतु 30% एमजीबी,10% स्पेशल भत्ता।

एटक : 5 वर्ष हेतु 50% एमजीबी, कुल वेज का 50 % व बेसिक का 25% स्पेशल भत्ता।

हिंद मजदूर सभा : 5 वर्ष हेतु 35% एमजीबी व पुराने फिक्सड भत्ताओं में बढ़ोतरी के साथ नए बेसिक का 6% स्पेशल भत्ता।

बीएमएस-डीपीई गाईडलाईन के तहत वेज रीविजन का काल , 20% एमजीबी व 35% पर्क्स।

पीएसयू में वेतन समझौता

एनटीपीसी :10 साल हेतु 15% एमजीबी, 35% पर्क्स, पूरा एरियर।

पावरग्रीड : 10 साल हेतु 15% एमजीबी, 35% पर्क्स, पूरा एरियर।

नालको :10 साल हेतु 15% एमजीबी, 35% पर्क्स, पूरा एरियर।

तेल व गैस कंपनियां- 10 साल हेतु 15% एमजीबी, 35% पर्क्स, पूरा एरियर।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स : 10 साल हेतु 15% एमजीबी, 35% पर्क्स, पूरा एरियर।

एनएमडीसी : पांच साल हेतु 17% एमजीबी व 32% पर्क्स। कोयला : 20% एमजीबी व 4% पर्क्स के साथ फिक्सड भत्ता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें