संत मेरीज़ स्कूल में अजनबी से सावधान पर जागरूकता अभियान

Feb 21, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चित्र परिचय:01: जागरूकता अभियान में शामिल स्कूल के बच्चे।संत मेरीज़ स्कूल में अजनबी से सावधान पर जागरूकता अभियानसंत मेरीज़ स्कूल में अजनबी से सावधान प

संत मेरीज़ स्कूल में अजनबी से सावधान पर जागरूकता अभियान

संत मेरीज़ नर्सरी स्कूल ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें अजनबी से सावधान विषय के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय में सबसे पहले प्री-नर्सरी के बच्चों को कक्षा व सभा के माध्यम से अजनबियों से सुरक्षित रहने के नियम समझाकर की गई। रोल-प्ले की सहायता से उन्हें सिखाया गया कि अजनबी से कैसे बचें और किन परिस्थितियों में सतर्क रहना आवश्यक है। इसके बाद नर्सरी कक्षा के बच्चों को भी अजनबियों से दूरी बनाए रखने की महत्वपूर्ण शिक्षा दी गई। बच्चों ने विभिन्न परिस्थितियों का सजीव प्रस्तुतीकरण किया। जिसमें अजनबी द्वारा लालच देना, नाम लेकर बुलाना, साथ चलने का आग्रह करना या मदद के बहाने पास आने का प्रयास करना।

बच्चों ने संदेश दिया कि ऐसी परिस्थितियों में सतर्क रहना, ना कहना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना व तुरंत किसी विश्वसनीय बड़े को सूचित करना अत्यंत आवश्यक है। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर दीनू एम डेनियल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।