सेफ्टी ऑडिट टीम ने खासमहल कोनार परियोजना का किया निरीक्षण
जरीडीह बाजार में सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की खासमहल कोनार परियोजना का निरीक्षण सेफ्टी ऑडिट टीम ने किया। टीम ने कामगारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और मशीनों की स्थिति का अवलोकन करने की सलाह दी। इस निरीक्षण का उद्देश्य शून्य दुर्घटना में उत्पादन सुनिश्चित करना है।

जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत एकेकेओसीपी यानी खासमहल कोनार परियोजना का निरीक्षण मंगलवार को रांची मुख्यालय द्वारा गठित सेफ्टी ऑडिट टीम ने किया। टीम में मैनेजर सुमेधानंदन, एरिया सुरक्षा अधिकारी आरके बरनवाल, संतोष कुमार, सुदामा चरण मांझी, सेफ्टी आफिसर संजय कुमार, एसबीपी सिंह, राकेश रंजन, शैलेंद्र कुमार, सर्वे अधिकारी मो जमील, मेघनाथ विश्वकर्मा आदि शामिल थे। टीम के अधिकारियों ने माइंस पहुंचकर चल रहे उत्पादक कार्यों का अवलोकन करते हुए सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। कामगारों को कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उत्पादन करने तथा हमेशा एसओपी का पालन करने आदि की नसीहत दिया। टीम के अधिकारियों ने मशीनों की स्थिति, हॉल रोड की स्थिति एवं डंपिंग स्थल में सुरक्षा स्थिति का अवलोकन किया।
मैनेजर ने कहा कि मुख्यालय द्वारा गठित टीम द्वारा समय-समय पर माइंस में सुरक्षा स्थिति का अवलोकन किया जाता है ताकि शून्य दुर्घटना में उत्पादन हो सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




