राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया प्रमुख जन्म गोष्ठी का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

..राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया प्रमुख जन्म गोष्ठी का आयोजन..राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया प्रमुख जन्म गोष्ठी का आयोजन..राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया प्रमुख जन्म गोष्ठी का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बोकारो महानगर द्वारा गुरूवार को स्थानीय कला केंद्र में प्रमुख जन गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने कहा संघ के लिए राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि है। संघ का उद्देश्य राष्ट्रहित को सर्वोच्च स्थान देना और समाज को एकजुट कर देश की प्रगति में योगदान करना है। उन्होंने कहा संघ केवल एक संगठन नहीं बल्कि यह एक अनुभूति का विषय है। संघ व्यक्ति निर्माण को केंद्र में रखा है, शाखा के माध्यम से अनुशासन, संस्कार, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित की जाती है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन संघ की संचालित शाखाओं के माध्यम से हो रहा है।

'नागरिक कर्तव्य' है जिसमें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा है। अब कर्तव्य के लिए आंदोलन करने की बात कही। हिंदू समाज की एकता में सबसे बड़ी बाधा जाति है, इसके लिए समाज को मजबूती से खड़ा होना होगा। डॉ हेडगेवार जन्म से ही राष्ट्र के प्रति समर्पित थे। गोष्ठी का उद्देश्य केवल स्मरणोत्सव ना होकर समाज के लिए मार्गदर्शन तैयार करना है। बोकारो महानगर संपर्क प्रमुख दिनेश्वर सिंह ने मंच का संचालन किया व गोष्ठी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन संघचालक रंजीत बर्णवाल ने किया। गोष्ठी में प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, धनबाद विभाग संघचालक केशव हड़ोदिया, धीरेंद्र गोप, रतनलाल महतो,राजकुमार सिंह, डॉ नरेन्द्र कुमार राय, संजय कुमार, जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत कुमार, मोहनन नायर, अविनाश सिंह, राम नागेंद्र प्रसाद, परशुराम साह, आलोक कुमार सिंह, हरिओम, अभय श्रीवास्तव शैलेश कुमार वर्मा, शशिभूषण विश्वकर्मा, परमेश्वर लाल वर्णवाल, राकेश मिश्रा, राजेश दुबे, अनिल कुमार, डा साकेत मिश्रा, संजय पोद्दार, विनोद कुमार शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।