आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक, 20 से कई ट्रेनें रद्द व प्रभावित
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 20 से 26 जुलाई तक आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इससे कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव होगा, जिससे बोकारो, चंद्रपुरा और आसनसोल के यात्रियों को परेशानियाँ हो सकती हैं। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति चेक करने की सलाह दी है।

बोकारो प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी व सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभागों की ओर से आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए 20 से 26 जुलाई तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई मेमू व एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इससे बोकारो, चंद्रपुरा, पुरुलिया, आद्रा, आसनसोल, टाटानगर व गोमो मार्ग के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 68046/68045 आसनसोल-आद्रा मेमू, 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर मेमू, 68077/68078 आद्रा-भागा मेमू, 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया मेमू, 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू व 68079/68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा मेमू अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी।
68055/68056, 68056/68060, 63594/63593, 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो मेमू एक्सप्रेस व 18035/18036 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस का आंशिक समापन व आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। प्रभावित तिथियों में इन ट्रेनों की सेवा विभिन्न खंडों में नहीं चलेगी। वहीं 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 20 जुलाई को दो घंटे व 23 जुलाई को एक घंटे विलंब से खड़गपुर से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


