Bokaro News: नर्रा में छिनतई की घटना के बाद बाइक को जलाया
Bokaro News: चंद्रपुरा में महेश महतो के पुत्र गौतम महतो के साथ रात में छिनतई की घटना घटी। गौतम ड्यूटी से लौटते समय लुटेरों द्वारा 5 हजार रुपये और मोबाइल छीना गया। लुटेरे उसकी बाइक को जलाने का प्रयास भी किए, लेकिन गौतम भागने में सफल रहे। चंद्रपुरा पुलिस ने जांच शुरू की है।

Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा थाना अंतर्गत नर्रा के छेरवाटांड़ निवासी महेश महतो के पुत्र गौतम महतो के साथ शनिवार की रात छिनतई की घटना घटी। गौतम दुग्दा रेलवे साइडिंग से अपनी ड्यूटी पूरी करके तथा पैसे निकालकर अपनी नई बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच पीछा करते हुए बाइक सवार लुटेरे उसके पीछे आ रहे थे। छेरवाटांड़ के निकट सुनसान स्थल पर लुटेरों ने नगद 5 हजार रुपये छीन लिया तथा उसका मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। उसकी अपाचे बाइक ( जेएच09बीएन 5734) को भी छीनने का प्रयास किया मगर गौतम चाबी सहित दौड़कर भाग गया। अपराधियों ने बाइक को पेट्रोल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया।
उसकी बाइक जली अवस्था में बरामद की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद चंद्रपुरा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


