Bokaro News: बाइक सवार अपराधी दिनदहाड़े ठेकेदार के गले से चेन झपटकर फरार

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: बोकारो में ठेकेदार शैलेंद्र यादव से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने बाइक की पहचान कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

Bokaro News: बाइक सवार अपराधी दिनदहाड़े ठेकेदार के गले से चेन झपटकर फरार

Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो सी स्ट्रीट नौ आवास संख्या 1-011 निवासी ठेकेदार शैलेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव से रविवार दोपहर बाइक सवार अपराधी गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गए। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। छिनतई की पूरी घटना आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद है, जिसमें बाइक सवार दो अपराधियों का हुलिया व हरकत कैद है।

घटना का विवरण

फुटेज के हिसाब से घटना दोपहर दो बजकर 18 मिनट की है, जब ठेकदार खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी उनके गले से चेन झपट्टा मारकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी राजीव रंजन सिटी इंस्पेक्टर सुदामा दास व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। सिटी डीएसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक की पहचान कर ली गई है।

पुलिस की कार्रवाई

शहर के विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विश्वास दिलाया कि जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताता चलूं कि हाल के दिनों में पूरे प्रदेश में कटिहार के कोढा गैंग ने आतंक मचा रखा है। इसे लेकर डीजीपी स्तर से पुलिस मुख्यालय का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी माह चास थाना क्षेत्र में एलआईसी एजेंट के बाइक की डिक्की तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपए उड़ा लिए गए। प्रारंभिक जांच में कोढा गिरोह की संलिप्तता जाहिर हुई है। बिहार के कोढा गिरोह को सीसीटीएनएस में भी मोस्ट वांटेड आपराधिक ग्रुप की श्रेणी में रखा गया है। इसके सदस्य घटना को अंजाम देने के बाद तत्काल ठिकाना बदल लेते हैं ऐसे में पुलिस के पास उनके हुलिया की कमी होती है, जो इन्हें पुलिस गिरफ्त से दूर रहने में मदद पहुंचना है। बावजूद बोकारो पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए पड़ोसी जिलों के साथ संपर्क कर प्रयासरत है।

पूछे जाने वाले प्रश्न

ठेकेदार का नाम क्या है?
ठेकेदार का नाम शैलेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro News: बाइक सवार अपराधी दिनदहाड़े ठेकेदार के गले से चेन झपटकर फरार