
बदमाशों ने दुकानदार से दिनदहाड़े 70 हजार रुपए की चोरी की
संक्षेप: पेटरवार में सरिया, सीमेंट की बालाजी ट्रेडर्स दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े दुकान मालिक के भाई नरेश जैन को सम्मोहित कर करीब 60-70 हजार रुपये लूट लिए। घटना रविवार को दोपहर करीब 2:35 बजे हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला लेकिन बदमाशों का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखा। दुकानदारों में भय का माहौल है।
पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार तेनुचौक पर स्थित सरिया, सीमेंट की बालाजी ट्रेडर्स नामक दुकान से अज्ञात बदमाशों ने रविवार को दिन दहाड़े दुकान पर बैठे दुकान मालिक के बड़े भाई नरेश जैन को सम्मोहित कर दुकान की केश काउंटर पर रखे करीब 60-70 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। यह घटना रविवार को दोपहर करीब 2.35 के आसपास की है। घटना की सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने घटना की जानकारी नरेश जैन से प्राप्त कर जांच पड़ताल में जुट गए। जानकारी अनुसार बालाजी ट्रेडर्स के बड़े भाई नरेश जैन रविवार को दोपहर करीब 2:35 बजे दुकान के कैश काउंटर पर बैठे थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में गए और समान के संबंध में पूछताछ की और उसके बाद कैश काउंटर पर रखे करीब 60-70 हजार रूपये निकालकर फरार हो गए।

कहा कि जब तक बात करते रहे , तब तक मुझे होश हवास नही था, लेकिन उसके जाते ही मुझे होश आया, तब मुझे कैश काउंटर से राशि चोरी करने का पता चला। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। थाना प्रभारी की ओर से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला, लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। इस तरह की घटना के बाद दुकानदारों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




