Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsRoad Safety Awareness Program at Pentecostal Assembly School Highlights Importance of Traffic Rules
सड़क सुरक्षा की ओर कदम में पेंटिकास्टल स्कूल की सराहनीय पहल

सड़क सुरक्षा की ओर कदम में पेंटिकास्टल स्कूल की सराहनीय पहल

संक्षेप:

चित्र परिचय:04: नाटक प्रस्तुत करते स्कूल के छात्र।सड़क सुरक्षा की ओर कदम में पेंटिकास्टल स्कूल की सराहनीय पहलसड़क सुरक्षा की ओर कदम में पेंटिकास्टल स्

Jan 12, 2026 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

दि पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में सोमवार को कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. करुणा प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को ‘सड़क नियम आपकी सुरक्षा का मार्ग’ के महत्व के प्रति जागरूक करना था। वर्तमान समय में शहर में सड़क दुर्घटनाओं तथा उनसे होने वाली मृत्यु दरों में निरंतर वृद्धि ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। कार्यक्रम को रोचक व प्रभावशाली बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा विविध रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनमें लघु नाटिका, प्रश्नोत्तरी जैसे भावापूर्ण कार्यक्रम शामिल थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विद्यार्थियों द्वारा सड़क नियम: सुरक्षित जीवन की राहपर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के माध्यम से वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी जैसी लापरवाहियों के गंभीर दुष्परिणामों को अत्यंत सरल, प्रभावी एवं जीवन से जुड़े दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य डॉ. करुणा प्रसाद ने कहा सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। सड़क सुरक्षा का यह संदेश अपने परिवार व पूरे समाज तक पहुंचाएंगे।