महंगाई व बेरोजगारी पर राजद का हमला, केंद्र सरकार को घेरा
बोकारो में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला किया। डॉ मनोज कुमार ने महंगाई, बेरोजगारी और अशिक्षा की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के अभाव में छोटे कार्य करने को मजबूर हैं। नेताओं ने देश को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता बताई।

बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को सेक्टर 1 स्थित सर्किट हाउस में बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड प्रदेश राजद के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, घनश्याम चौधरी व जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी व अशिक्षा चरम पर है। पढ़े-लिखे युवा रोजगार के अभाव में छोटे कार्य करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल आश्वासन दे रही है, जबकि आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। वहीं प्रवक्ता घनश्याम चौधरी ने कहा कि वर्तमान शासन में देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावित हुई है व आर्थिक नीतियों से निर्यातकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है व रोजगार के अवसर लगातार घट रहे हैं। मौके पर सुनीता देवी महतो, रामजीत यादव, सीताराम यादव, अशोक यादव, वकील यादव, राजेश यादव, जितेंद्र नारायण यादव, कुंदन कुमार गुप्ता, संतोष गिरी, मनोज देवगन, राजदेव पाल व चन्द्र भूषण गुप्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


