रीतु रानी सिंह ने लोगों से मांगा वोट
Feb 16, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
महाशिवरात्रि के अवसर पर मेयर प्रत्याशी रीतु रानी सिंह ने चास के मंदिरों में जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। उन्होंने शिव भक्तों से संवाद किया और निवासियों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। रीतु ने शहर के विकास के लिए समर्थन मांगा।

चास प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर मेयर प्रत्याशी रीतु रानी सिंह ने चास के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिव भक्तों से भेट करते हुए संवाद किया। इसके अलावे विभिन्न वार्ड मोहल्लों में जन संपर्क कर निवासियों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि वर्षो से समाजसेवा कार्यो में हुं। शहर को विकसित व आदर्श शहर बनाने को लेकर उन्हें मेयर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश वार्ड से भारी समर्थन मिल रहा है। चास के बेहतर व सर्वांगीण विकास के लिए आपका सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



