फुसरो के रामनगर खेल मैदान का कायापलट शुरू
फुसरो नगर परिषद के वार्ड 2 में रामनगर पानी टंकी के पास वर्षों से उपेक्षित खेल मैदान की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। स्थानीय निवासियों और युवाओं में खुशी का माहौल है। मैदान के साफ होने से युवा क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसे खेलों का अभ्यास कर सकेंगे।

फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद के वार्ड संख्या 2 स्थित रामनगर पानी टंकी के समीप वर्षों से उपेक्षित पड़े खेल मैदान की कायापलट की कवायद से शुरू हो गई है। नगर परिषद द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर मैदान की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मैदान की सुध लिए जाने से स्थानीय निवासियों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय जनों ने बताया कि इस मैदान की सफाई के लिए पिछले काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे, जो अब फलीभूत हुए हैं। मैदान साफ होने के बाद यहां की युवा पीढ़ी क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसे खेलों का अभ्यास कर सकेगी।
वहीं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी सुबह-शाम टहलने के लिए एक सुरक्षित व स्वच्छ जगह उपलब्ध हो सकेगी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी व उपाध्यक्ष रेणु देवी, वार्ड पार्षद राज चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू दिगार व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सिंह, गोलू सिंह व पंकज सिंह के प्रति स्थानीय निवासियों ने विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


