बोले बोकारो : चीरा चास जोरिया को नालियों से बचाएं, गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो
चिराचास के आशियाना फेज 4 के निवासियों को बिजली, पानी, और सड़क की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड सरकार की पेयजल व्यवस्था यहां नहीं पहुंची है, जिससे गर्मियों में पानी की किल्लत होती है। सड़कों की स्थिति जर्जर है और स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। स्थानीय लोगों ने इन मुद्दों के समाधान की मांग की है।

चीरा चास स्थित आशियाना फेज 4 में शहर की गगनचुंबी इमारतों में शामिल कुछ प्रमुख भवन इसी क्षेत्र में स्थित है। यहां के निवासी बिजली की लचर व्यवस्था से परेशान हैं। झारखंड सरकार की पेयजल व्यवस्था इस कॉलोनी के अंदर तक नहीं पहुंच पाई है। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत हो जाती है। स्ट्रीट लाइटों की स्थिति भी चिंताजनक है। सड़कों की मरम्मत नहीं की जाती है। अपार्टमेंट के बगल से एक जोरिया बहती है, जिस पर शहर की नालियों का गंद पानी गिरती है। गंदे पानी से उठने वाली तेज दुर्गध के कारण यहां रहने वाले लोगों को परेशान का सामना करना पड़ता है।
इलाके में एक भी खेल मैदान उपलब्ध नहीं है, जिससे कारण बच्चें खेल गतिविधि और बुजुर्ग को मजबूरन सड़को पर टहलना पड़ता है। बाजार तक जाने के लिए कोई भी निजी या सरकारी परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है। हिन्दुस्तान बोले बोकारो संवाद कार्यक्रम में चिराचास के आशियाना फेज 4 के निवासियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। यहां अपार्टमेंट के बगल से शहर की सबसे बड़ी नाली गुजरती है। पहले इसे सिंगारी जोरिया के नाम से जाना जाता था, जहां कभी साफ पानी बहता था। इसकी धारा चास प्रखंड के नारायणपुर मौजा से निकलकर तेलीडीह, बाबा नगर, तारानगर, महावीर चौक, धर्मशाला मोड़, बाउरी टोला और सुल्तान नगर से होते हुए आशियाना फेज-4 के पास से गुजरती है। लगभग दस किलोमीटर की दूरी तय कर गरगा नदी में मिलती है। शहर की घनी आबादी वाले इलाकों से निकलने वाली नालियों का गंदा पानी इसी जोरिया में डाला जा रहा है, जिससे यह प्राकृतिक धारा एक बड़े नाले में तब्दील हो चुकी है। लगातार बहते गंदे पानी और जमा कचरे के कारण आसपास के घरों को तीव्र दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। इस अपार्टमेंट के निवासियों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सड़क जर्जर व जाम- यहां की कई सड़कें जर्जर अवस्था में है, बारिश के दिनों में जल जमाव हो जाता है। पानी निकासी की कई स्थानों उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। सड़कों की मरम्मत हो। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। वहीं यहां की मुख्य सड़क हमेशा जाम ही रहती है। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था का अभाव है। जहां तक लोगों के आवागमन की सुविधा की बात है, वो भी नदारद है। यहां पर नगर निगम के द्वारा सिटी बस सेवा उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है। जिससे की यहां के लोगों को चास बोकारो आदि स्थानों पर पहुंचने में किसी प्रकार की असुवधा न हो। बस सेवा आरंभ होने से कामकाजी पुरूष व महिलाओं को भी आवागमन में काफी सहुलियत होगी। जोरियों की सफाई कर सुरक्षित करे- लोगों ने कहा कि जोरिया की नियमित सफाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए। जिससे की जोरिया नाला से पुन: जोरिया बन सके। इसके साथ ही नाली के लिए अलग से ड्रेनेज बने, जो जोरिया में मिलने से पहले फिल्टर किया जाए। इसके बाद ही जोरिया में नाली के पानी का प्रवाह हो। जोरिया के जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है। इस पर रोक लगे। जोरिया के दोनों किनारों का पक्कीकरण कराया जाए ताकि जल प्रवाह सुचारु हो सके। इस जमीन पर थोड़ा बहुत काम कर लोगों के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है। इसी में ओपन जिम की व्यवस्था की जाए तो लोगों को सेहत में सुधार का अवसर मिलेगा। टहलते के लिए पर्याप्त स्थल मिलेगा। इसके साथ ही नालियों के कारण फैलने वाले दुर्गंध को रोकने के लिए सयम पर दवाई का छिड़काव किया जाए। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। गर्मी आने से पहले बिजली व्यवस्थ हो दुरूस्त- कहा कि हर वर्ष इस क्षेत्र के लोगों को गर्मी के मौसम में बिजली कटौती के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अत्यधिक बिजली कटौती से लोगों को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। बिजली के कारण एक तो रात में लोगों की नींद हराम होती है। वहीं दिन में बिजली कटौती के कारण पानी से हर व आवश्यक कार्य बाधित होता है, जो सामान्य जीवन के लिए अत्यंत ही आवश्यक है। बिजली विभाग गर्मी आने से अहले क्षेत्र में जिन कारणों से बिजली व्यवस्था उत्पन्न होती है, उन सभी कारणों का समाधान करें। ताकि बिजली कटौती को कम से कम किया जा सके। जिससे पेयजल आपूर्ति से लेकर हर घरेलू चीजें जुड़ी है। इस के लिए निगम में चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों को बहुत तेजी से काम करने की जरूरत है। क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों का रख-रखाव सयम दर समय किया जाए। जिससे कि रात विरात में लोगों को इधर-उधर निकलने में परेशानी न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


