Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsResidents Demand Action Against Heavy Vehicle Traffic in Kasmar Jharkhand
भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हो रही कसमार की सड़कें

भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हो रही कसमार की सड़कें

संक्षेप:

कसमार प्रखंड में भारी वाहनों के निरंतर परिचालन से सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो के नेतृत्व में कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन तुरंत रोका जाए ताकि सड़कें और अधिक जर्जर न हों।

Feb 06, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड में भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बोकारो जिलाध्यक्ष सह दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो एवं स्थानीय ग्रामीणों ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। पत्र में बताया गया है कि भारतमाला परियोजना फेज-2 के तहत वाराणसी-कोलकाता सिक्सलेन एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में लगी संवेदक कंपनी एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा कसमार प्रखंड के बगियारी मोड़ से मधुकरपुर पीपल चौक होते हुए बरईकला तक भारी वाहनों (हाइवा) का लगातार परिचालन कराया जा रहा है। इससे इस मार्ग की सड़कें तेजी से जर्जर हो रही हैं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीणों ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि भारी वाहनों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहीं कई स्थानों पर विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। जेएलकेएम जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ने मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उक्त मार्ग से भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि सड़क को और नुकसान से बचाया जा सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे। इस पत्र की प्रतिलिपि जिला परिवहन पदाधिकारी एवं उपायुक्त को भी भेजी गई है, ताकि प्रशासन स्तर पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ठोस कदम उठाएगा। शिकायत करने वालों में रुपेश कुमार महतो, बेबी कुमारी, कल्पना देवी, भानु महतो देवेंद्र नायक, मुक्तेश्वर दास महतो सुनील महतो विशेश्वर मुर्मू शामिल हैं।