Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsResidents Alarmed by Dilapidated Electric Poles and Wires in Chas
गुरुद्वारा प्राथमिक विद्यालय के समीप जर्जर बिजली पोल से दुर्घटना की अशंका

गुरुद्वारा प्राथमिक विद्यालय के समीप जर्जर बिजली पोल से दुर्घटना की अशंका

संक्षेप:

गुरुद्वारा प्राथमिक विद्यालय के समीप जर्जर बिजली पोल से दुर्घटना की अशंकागुरुद्वारा प्राथमिक विद्यालय के समीप जर्जर बिजली पोल से दुर्घटना की अशंकागुरु

Nov 17, 2025 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड मोहल्ले में जर्जर बिजली पोल और झूले तारों को लेकर निवासियों में दहशत है। जिसमें वार्ड संख्या-34 प्राथमिक विद्यालय के समीप, सोलागिडीह, कुलदीप टॉकीज गली, विवेकांनद पथ सहित अन्य मोहल्ला शामिल है। इसमें करंट लगने सहित तार टुटकर गिरने की समस्या होने के साथ बिजली बाधित होती है। मामले पर निवासियों की ओर से लगातार विभाग को ज्ञापन देने के बावजूद अब तक जर्जर बिजली पोल व तार बदलने नहीं जाने को लेकर निवासियों में भारी आक्रोश है। लोग विभाग की लापरवाही और लचर व्यवस्था को लेकर आंदोलन पर उतरने की तैयारी में है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बाबत युवा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि चौक चोराहों पर जर्जर बिजली पोल झूके रहने के कारण घटना घटित होने की संभावना बना रहता है। मार्ग पर भारी संख्या में लोगों का आवाजाही है। ऐसे में पोल गिरने से बडी घटना घटित होने से भी इंकार नही किया जा सकता है। जर्जर तारों के मक्कड़जाल से घनी आबादी को नही मिली मुक्ति: निगम क्षेत्र के पुराना बााजार सहित सटे क्षेत्र में अभी तक जर्जर तारों के मक्कड़जाल से मुक्ति नही मिल पायी है। आए दिन जर्जर तारों के कारण शार्टसर्किट की समस्या बनती है। जिससे कई बार भीषण आगलगी की घटना घटित हो चूकि है। इसके अलावे घरों पर करंट लगने का खतरा बना रहता है। वही संकरी मोहल्ला में घरों के छतों से होते हुए हाईटेंशन तार पार किया गया है। जिसमें करंट लगने का खतरा बना रहता है। वर्जन: जर्जर पोल, तार को बदलने को लेकर टीम कार्यरत है। निगम क्षेत्र में जानकारी के अनुसार जर्जर पोल और तारों को बदला जा रहा है। वार्ड-34 प्राथमिक विद्यालय के समीप झूके, जर्जर बिजली पोल को बदला जाएगा। एसडी तिवारी, कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग, चास