Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsRepublic Day Preparations in Bokaro Surge in Tricolor Sales Ahead of Elections
गणतंत्र दिवस पर खादी व सिल्क तिरंगे की बढ़ी मांग

गणतंत्र दिवस पर खादी व सिल्क तिरंगे की बढ़ी मांग

संक्षेप:

बोकारो में गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगे की बिक्री बढ़ गई है। चास और सिटी सेंटर के होलसेल दुकानदारों ने तिरंगा की बिक्री शुरू कर दी है। झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने सभी केंद्रों में तिरंगा उपलब्ध कराया है। इस बार नगर निगम चुनाव के कारण तिरंगे की मांग में वृद्धि हो सकती है।

Jan 21, 2026 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो। गणतंत्र दिवस में महज पांच दिन शेष है। जिसे लेकर दुकानदारों की ओर से बिक्री शुरु हो गई है। चास व सिटी सेंटर सेक्टर 4 के होलसेल दुकानों से अन्य जिलों के लिए भी लोग तिरंगा की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार पप्पु ने बताया कि स्थानीय बाजार के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुरुलिया, धनबाद, गिरिडीह आदि स्थानों के कारोबारी तिरंगा की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सभी केंद्रो में तिरंगा उपलब्ध करा दिया गया है। बोकारो केंद्र प्रभारी राजेश झा के अनुसार नगर निगम चुनाव के देखते हुए इस बार अधिक मात्रा में तिरंगा की बिक्री होने की उम्मीद है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से बिकने वाले सभी झंडे सही अनुपात में होते हैं। जिनमें सबसे अधिक मांग 2:3 साईज वाले तिरंगा की होती है। कई स्थानों पर बिक रहा स्थानीय तिरंगा खादी व रेशम के साथ-साथ जिले में स्थानीय स्तर पर काफी मात्रा में तिरंगा तैयार किया गया है। अभी से ही कई स्थानों पर गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरु हो गई है। मंगलवार को विभिन्न स्कूलों की ओर से सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाईन में अभ्यास किया गया। छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले परेड का अभ्यास किया। इसे लेकर तिरंगा की बिक्री अभी से ही शुरु हो गई है। स्थानीय तिरंगे की कीमत 20 रूपया से लेकर 500 रूपया तक है। वहीं तिरंगा वाले बैज 20-100 रु, स्टीकर 25-100 रु, रिस्ट बैंड 20-30 रु मिल रहे हैं। दुकानदार पप्पु ने बातया कि नगर निगम चुनाव को लेकर इस बार कुर्ता, टोपी व बैज की जबरदस्त मांग है। इसलिए काफी मात्रा में प्लास्टिक व कागज पर लेमिनेशन किये झंडे भी उपलब्ध कराए गए हैं।