स्कूल व कॉलेजो में गणतंत्र दिवस की धूम, देशभक्ति गीत से सराबोर हुआ बोकारो

Jan 28, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो प्रतिनिधिस्कूल व कॉलेजो में गणतंत्र दिवस की धूम, देशभक्ति गीत से सराबोर हुआ बोकारोस्कूल व कॉलेजो में गणतंत्र दिवस की धूम, देशभक्ति गीत से सराबो

स्कूल व कॉलेजो में गणतंत्र दिवस की धूम, देशभक्ति गीत से सराबोर हुआ बोकारो

सोमवार को जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह की धूम रही। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में गणतंत्र दिवस को लेकर सुबह से ही उसे उत्साह का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक भी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आए। इस अवसर पर स्कूल व कॉलेज परिसर में बज रहे देशभक्ति गीत माहौल को देशप्रेम से ओतप्रोत कर रहा था। अधिकांश स्थानों पर सुबह 9 बजे से लेकर 10.30 के बीच अतिथियों ने झंडा तोलन किया । एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर 4 एफ में गणतंत्र दिवस बोकारो। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर 4 एफ में गणतंत्र दिवस मनाया गया।

प्राचार्य फादर डॉ जोशी वर्गीस ने ध्वजारोहरण किया। कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ। गणतंत्र दिवस ने हमें ऐसी व्यवस्था थी, जहां प्रत्येक नागरिक समान है। भारत का संविधान हमारे अधिकार की रक्षा करता है। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र सर्वोपरि पर आधारित गीत प्रस्तुत कर लोगों में राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत कर दिया। बच्चों ने परेड की सुंदर प्रस्तुति की। इस दौरान शिक्षक, शिक्षिकओं व विद्यार्थियों ने राष्ट्र गान गाया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पीए जकरिया,पीई ईप्पन, उप प्राचार्य राखी बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी,आर्य रंजन, राजशेखर,श्रेया मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsRepublic Day Celebrations in Bokaro Schools Patriotism Shines
;;;