सदगुरु मंदिर परिसर में रसोई घर का होगा जीर्णोद्धार

Apr 06, 2026 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

अंगवाली स्थित सदगुरू महर्षि सदाफलदेव के मंदिर परिसर में रसोई घर के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया। विहंगमयोग संत समाज की बैठक में आम सहमति से जीर्णोद्धार का प्रारूप तैयार किया गया। इस बैठक में कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए।

सदगुरु मंदिर परिसर में रसोई घर का होगा जीर्णोद्धार

अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सदगुरू महर्षि सदाफलदेव के मंदिर परिसर में पूर्व में बनी रसोई घर के जीर्णोद्धार संबंधी निर्णय गुरुभाइयों द्वारा लिया गया है। विहंगमयोग संत समाज के बोकारो जिला संयोजक एवं कोयलांचल संयोजक के निर्देश पर मंदिर परिसर में विहंगमयोग संत समाज अंगवाली शाखा द्वारा अध्यक्ष नरेश मिश्रा की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यहां पर परामर्शक अजीत जायसवाल के परामर्श पर परिसर में पूर्व में बनी रसोई घर के जीर्णोद्धार किए जाने को लेकर आम सहमति बनी और निर्माण का प्रारूप तैयार किया गया। शाखा संयोजक पंचानन साव, कोषाध्यक्ष गंगा साव, गोपाल दत्ता, भरत मिस्त्री आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।