Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsRampant Wild Elephant Attacks in Gomiyah Panchayat Villagers Demand Compensation
जंगली हाथियों ने गोमिया के कंडेर में मचाया उत्पात

जंगली हाथियों ने गोमिया के कंडेर में मचाया उत्पात

संक्षेप:

बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड के कंडेर पंचायत के होन्हे में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है। हाथियों ने कई घरों और फसलों को नुकसान पहुँचाया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे और सुरक्षा की माँग की है। पेटरवार प्रखंड में भी हाथियों के देखे जाने की खबरें हैं, जिससे ग्रामीणों में डर व्याप्त है।

Dec 22, 2025 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बेरमो, प्रतिनिधि। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के कंडेर पंचायत के होन्हे में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते शनिवार की रात हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर कारी नाथ के घर का दरवाजा, चहारदिवारी व गोहाल को ढह दिया। वहीं गोहाल में बंधे मवेशी बाल-बाल बच गए। वहीं रीमा देवी और लीला देवी की बाड़ी में लगी आलू की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया गया। इसके अलावा शुक्र मुंडा, यशोदा देवी, लगन महतो, धनपत गोपाल महतो, चेतलाल महतो, बौद्ध राम महतो, सिकंदर महतो और प्रभु कुमार महतो के घरों में रखे चार से पांच बोरी अनाज और खेतों में लगी आलू की फसल को नष्ट कर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मुआवजा, हाथियों से सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था और स्थायी समाधान की मांग की है। इधर, दो दिनों से पेटरवार प्रखंड अंतर्गत गर्री, कुसमाटांड़, चलकरी दक्षिणी के बारूगोडा, अंगवाली दक्षिणी के महादेव पत्थर आदि जंगली इलाके में कई जंगली हाथी देखे जाने की चर्चा लोग कर रहे हैं। ऐसे में अंगवाली उत्तरी के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने अपने पंचायत के ग्रामीणों को आगाह किया है कि वे वन क्षेत्र में न जाएं। कोई भी ग्रामीण बाहर जाएं तो शाम ढलने के पहले जरूर लौट जाएं।