राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन जिलाध्यक्ष को पितृशोक
फुसरो के शास्त्री नगर निवासी रामचंद्र साव का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे धार्मिक और सामाजिक व्यक्ति थे, जिन्होंने कई दुकानदारों को बसाने में मदद की। अंतिम संस्कार दामोदर नदी के किनारे किया गया। उनके परिवार में दो बेटियाँ और दो बेटे हैं। निधन पर कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो के शास्त्री नगर निवासी रामचंद्र साव (82 वर्ष) का निधन सोमवार सुबह आवास में हो गया। वे काफी धार्मिक व सामाजिक व्यक्ति थे। अपने जमान में अपने गांव से कम से कम 20-25 दुकानदारों को यहां बुलाकर बसाने व आगे बढ़ाने का काम किये थे। अंतिम संस्कार हिन्दुस्तान पुल के नीचे दामोदर की उत्तरवाहिनी तट पर किया गया। वे अपने पीछे दो बेटी माधुरी देवी व प्रतिमा देवी और दो बेटा अनिल गुप्ता व सुनील गुप्ता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। बड़ा बेटा अनिल गुप्ता राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के बोकारो जिलाध्यक्ष के अलावा भाजपा नेता सह समाजसेवी हैं।
निधन पर गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी व पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल व पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, जिप बोकारो अध्यक्ष सुनीता देवी, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, चंद्रपुरा की पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता, भाजपा नेता लक्ष्मण नायक के अलावा भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी व गणमान्यों ने शोक जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



