ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोरामनवमी आज, कोरोना संक्रमण के कारण नहीं निकला जाएगा जुलूस

रामनवमी आज, कोरोना संक्रमण के कारण नहीं निकला जाएगा जुलूस

जिले में बुधवार को मनाए जानेवाले रामनवमी पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है।

रामनवमी आज, कोरोना संक्रमण के कारण नहीं निकला जाएगा जुलूस
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोTue, 20 Apr 2021 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में बुधवार को मनाए जानेवाले रामनवमी पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार जुलूस नहीं निकलेगा। लेकिन, लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। मंगलवार को बोकारो का बाजार पूरी तरह से महावीरी झंडे से पटा मिला। देर शाम तक लोग अपने-अपने घरों और मंदिरों के लिए महावीरी झंडा और बांस ले जाते देखे गए। इसके लिए दुंदीबाजार सहित सभी सेक्टर मार्केट की पूजा दुकानों में लोगों की भीड़ देखी गई।

पूजा कर मनाएंगे रामनवमी : रामनवमी पर कई अखाड़ा केवल पूजा कर रामनवमी का त्योहार मनाएंगे। चास के संजय सोनी ने बताया कि कई दिनों से बच्चों ने त्योहार को लेकर तैयारी की थी। लेकिन, बढ़ते हुए कोविड के मामलों से जिस प्रकार प्रशासन की ओर से अखाड़ों को जुलूस व खेल दिखाने से मना किया गया है। उसकी हम सराहना करते हैं। इस बार केवल झंडे के सामने पूजा कर रामनवमी का त्योहर मनाया जाएगा। जिसमें शस्त्र पूजा व लाठी पूजा शामिल है।

रामनवमी के शुभ लग्न : पंडित श्रवण झा ने बताया कि नौ सालों के बाद इस वर्ष रामनवमी पर पांच ग्रहों का शुभ संयोग इस पर्व की शुभता में कई गुना वृद्धि कर रहा है। भगवान राम का जन्म रामनवमी तिथि को दोपहर 12 बजे के बाद कर्क राशि में हुआ था। इस बार यह संयोग सुबह 11.05 से दोपहर एक बजे के बीच लग्न में स्वग्रही चंद्रमा, सप्तम भाव में स्वग्रही शनि और दशम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र के साथ रहेंगे। यह शुभ संयोग मानव जीवन को अधिक सुखमय बनाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें