ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारो2022 तक सभी घरों को मिलेगा शुद्ध पानी: चंद्रप्रकाश

2022 तक सभी घरों को मिलेगा शुद्ध पानी: चंद्रप्रकाश

पेयजल एवं स्वच्छता तथा जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने शनिवार को कसमार और पेटरवार में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। उनके साथ आजसू नेता सह मंत्री के पूर्व आप्त सचिव डॉ लंबोदर महतो और टुंडी...

2022 तक सभी घरों को मिलेगा शुद्ध पानी: चंद्रप्रकाश
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोSun, 22 Apr 2018 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

पेयजल एवं स्वच्छता तथा जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने शनिवार को कसमार और पेटरवार में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। उनके साथ आजसू नेता सह मंत्री के पूर्व आप्त सचिव डॉ लंबोदर महतो और टुंडी विधायक राजकिशोर महतो भी उपस्थित थे। उन्होंने सबसे पहले कसमार के मुरहुलसूदी में सरकारी आहर और सिंहपुर स्थित सायर बांध के जीर्णोद्धार का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। कसमार के खुदीबेड़ा स्थित हिसीम मोड़ में झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा स्थापित होगी। इसके लिए मंत्री चौधरी ने शनिवार को भूमि पूजन किया। मौके पर चौक का नामकरण कर बिनोद बिहारी महतो चौक रखा गया। प्रतिमा स्थापना को भूमि उपलब्ध कराने वाले मनेस महतो और त्रिलोचन महतो को मंत्री ने सम्मानित किया। चौधरी ने कहा कि बिनोद बाबू की प्रतिमा स्थापित होने से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में दो हजार तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। बड़े-बड़े डैम के निर्माण से झारखंड को लाभ नहीं मिला, बल्कि इन बड़ी योजनाओं से झारखंडियों को नुकसान ही हुआ है। बड़े डैमों का पानी और उससे तैयारी होने वाली बिजली दूसरे राज्यों में बेच दी जाती है। इसलिए छोटी योजनाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तालाबों के जीर्णोद्धार और निर्माण से गांवों को लाभ मिलेगा। अगले चरण में निजी तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि फिलहाल 30 प्रतिशत लोगों को ही नल से पानी मिल रहा है। 2022 तक राज्य के सभी घरों में शुद्ध पानी पहुंचाया जाएगा। कसमार समेत पूरे गोमिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं हैं, लेकिन सही नेतृत्व नहीं मिलने से विकास नहीं हो पाया। अब गोमिया को डॉ लंबोदर महतो के रूप में सही नेतृत्व मिलने जा रहा है। टुंडी विधायक राजकिशोर महतो ने मंत्री के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी मंत्री के प्रयास से जलापूर्ति की कई महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। आजसू नेता डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र आजादी के इतने दशक बाद भी पिछड़ा हुआ है। इससे पूर्व, समारोह में मंत्री का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर मंत्री के निजी सचिव सुजीत कुमार, बीडीओ कीकू महतो, सीओ खगेन महतो, स्थानीय जिप सदस्य जगदीश महतो, प्रमुख विजय किशोर गौतम, समाजसेविका कौशल्या देवी, अमृतलाल मुंडा, मुरहुलसूदी मुखिया पटेलराम महतो, पंसस श्रीकांत सोरेन, मधुकरपुर पंसस गंगाधर बैठा, राजीव रंजन महतो, हरि महतो, आजसू नेता अश्विनी महतो, अशोक सिंह, धनलाल कपरदार, फणिंद्र मुंडा, सोमर महतो, ब्रजेश मुर्मू, डॉ अखिलेश्वर महतो, अजय कुमार गोस्वामी, विजय जायसवाल, घनश्याम महतो, संजय जायसवाल, सरस्वती सिंह, मुमताज अंसारी, सूरज टुडू, राजेश्वर महतो, त्रिलोचन महतो, काशीनाथ महतो, चंद्रकिशोर महतो, सुरेंद्र महतो, रूपेश महतो, नरेश महतो, कुलदीप महतो, प्रदीप कुमार महतो, रणदेव मुर्मू, जयप्रकाश महतो आदि मौजूद थे। संचालन उमेश कुमार जायसवाल और महेंद्र महतो ने किया। इधर, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि खैराचातर जल्द प्रखंड बनेगा। साथ ही चतरोचट्टी और महुआटांड़ भी प्रखंड बनेगा। इसके अलावा डभातू चौक गोला से कसमार प्रखंड की सेवाती तक सड़क निर्माण, बहादुरपुर से सेवाती पथ का विस्तारीकरण तथा चौड़ा में जलाशय योजना पर जल्द काम शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि चारों मामले में मुख्यमंत्री रघुवर दास से बात हो गई है। मुख्यमंत्री ने सभी पर सहमति प्रदान कर दी है। बहुत जल्द नतीजे सामने होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें