जनता दरबार में डीसी ने आमजनों की समस्याओं पर की सुनवाई
बोकारो में उपायुक्त अजय नाथ झा ने मंगलवार को जनता दरबार कार्यक्रम में आम जनों की शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, और भूमि विवाद जैसे मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी प्रखंडों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते है कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम जनों की शिकायतों की क्रम वार सुनवाई की। शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, डीपीएलआर, सीओ चास, पेटरवार, नावाडीह, चंद्रपुरा और आपूर्ति से जुड़े विभिन्न मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की गई।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सहायक निदेशक सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी मानिकचंद प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


