Bokaro News: गोविंदपुर डी में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य को ग्रामीण ने रोका
Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि।बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर डी पंचायत भवन समीप बनवाए जा रहे आंगनबाड़ी भवन का विरोध करते हुए रैयतों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।

Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि। बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर डी पंचायत भवन समीप बनवाए जा रहे आंगनबाड़ी भवन का विरोध करते हुए रैयतों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। वहीं निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी निकल गए। यह आंगनबाड़ी भवन ठेकेदार नूर कंस्ट्रक्शन के द्वारा लगभग 12 लाख रुपए लागत से बनवाया जा रहा है। ठेकेदार अमीर अंसारी ने बताया कि आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य डीवीसी कॉलोनी के बीच करवाया जा रहा है। पूर्व में डीवीसी के भू-सम्पदा पदाधिकारी के द्वारा होम गार्ड के जवानों को भेज कर निर्माण कार्य को रुकवाया दिया गया था परंतु बेरमो अंचलाधिकारी के निर्देश पर निर्माण कार्य फिर से चालू करवाया गया तो अब गोविंदपुर के ग्रामीण ने निर्माण स्थल को अपनी जमीन बता कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।
इसकी जानकारी अंचलाधिकारी संजीत कुमार को देकर निर्माण कार्य अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं निर्माण कार्य का विरोध कर रहे रैयत सुरेश महतो ने बताया कि यह जमीन डीवीसी की नहीं है हमारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


