नई शिक्षा नीति की अनुशंसा के विरोध में नियमावली की प्रति जलाई
एनजेएस कांलेज के शिक्षकेत्तर कर्मियो ने नई शिक्षा नीति की प्रति को जलाकर जताया विरोधनई शिक्षा नीति की अनुशंसा के विरोध में नियमावली की प्रति जलाईनई शि

जैनामोड़, प्रतिनिधि। झारखंड वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को एनजेएस कॉलेज, जैनामोड़ में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूल और कॉलेजों की व्यवस्था को 9 से 12 तक करने संबंधी समिति की अनुशंसा के विरोध में नियमावली की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह अनुशंसा वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के हितों के विपरीत है और इससे स्कूलों एवं कॉलेजों को कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने से वित्त रहित संस्थानों के समक्ष कई नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षक नेता भोला प्रसाद दत्त ने किया।
उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था में किसी भी बदलाव से पहले वित्त रहित संस्थानों की समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज के वरीय शिक्षक बी. प्रसाद, धनंजय बाउरी, अखिलेश्वर मिश्रा, करमचंद रवानी, तारा लाल, बहामुनी, संतोष कुमार मंडल सहित कई शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अनुशंसा वापस लेने और वित्त रहित संस्थानों के हितों की रक्षा करने की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


