Bokaro News: एमएमडीआर के विरोध में खैरा जारा में चलाया गया जागरूकता अभियान
Bokaro News: केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए एमएमडीआर बिल 2026 के विरोध में झामुमो के वरीय नेता गंगाधर महतो के नेतृत्व में ओरदाना पंचायत के खैरा जारा गांव में जनजागरण अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने रैली निकालकर अभियान का समर्थन किया और 19 सितंबर को धरना प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।

Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की ओर से लाये गए एमएमडीआर बिल 2026 (खान एवं खनिज विकास विनिमय बिल ) के विरोध में रविवार को प्रखंड के ओरदाना पंचायत के खैरा जारा गांव में प्रखंड झामुमो के वरीय नेता गंगाधर महतो के नेतृत्व में जनजागरण अभियान चलाया गया। झामुमो की ओर से चलाए गए अभियान को महिला-पुरुषों का व्यापक जन समर्थन मिला।
जन जागरूकता अभियान
प्रखंड झामुमो के वरीय नेता गंगाधर महतो ने ग्रामीणों के साथ गांव में एक रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। कहा कि केंद्र सरकार की मंशा इस बिल में राज्य सरकार को खान एवं खनिज से मिलने वाली राजस्व सेस (विनिमय कर ) से बेदखल करना है। इससे झारखंड सरकार को प्रतिवर्ष मिलने वाली सेस 12-14 हजार करोड़ रुपये बंद हो जायेंगे, जिससे राज्य सरकार का समाज जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा महिला पेंशन योजना, अंतोदय योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, मईया सम्मान योजना सहित अन्य योजनाएं प्रत्यक्ष रूप से बंद हो जाएगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आहवान किया कि आगामी 19 सितंबर को इस बिल के विरोध में प्रखंड कार्यालय पेटरवार में एक विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सभी महिला-पुरूष एकजुट होकर इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग ले और इस आंदोलन को सफल बनावे।


