रोजगार के लिए विस्थापित करेंगे बीटीपीएस गेट पर प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो थर्मल में रोजगार सहित नए पावर प्लांट की मांग को लेकर विस्थापित 1 जून को डीवीसी प्लांट गेट के समीप धरना देंगे। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 2 जून से गेट जाम आंदोलन की घोषणा की गई है। विस्थापितों का आरोप है कि डीवीसी प्रबंधन भेदभाव कर रहा है।

रोजगार के लिए विस्थापित करेंगे बीटीपीएस गेट पर प्रदर्शन

रोजगार सहित बोकारो थर्मल में नया पावर प्लांट लगाने की मांग को लेकर विस्थापित एक जून को डीवीसी प्लांट गेट समीप धरना प्रदर्शन करेंगे। मांगे न मानने पर 2 जून से बोकारो थर्मल प्लांट गेट जाम आंदोलन करने का घोषणा की गई। विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीम अंसारी एवं सचिव वाजिद अंसारी ने बताया कि डीवीसी प्रबंधन विस्थापितों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है। प्लांट में चल रहे आउटसोर्सिग के ठेका कार्यों में विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय दूसरे राज्यों से मजदूर मंगवा कर कार्य करवाया जा रहा है। डीवीसी अस्पताल, कैंटीन एवं स्विच यार्ड में कई व्यक्तियों की बहाली में एक भी विस्थापित बेरोजगारों को नहीं रखा गया।

बोकारो थर्मल में नया प्लांट लगाने की मांग करते हुए कहे कि नया प्लांट लगाने के लिए बोकारो थर्मल में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाय। वरीय विस्थापित नेता बालेश्वर यादव, विस्थापित समिति के सचिव वाजिद अली, अध्यक्ष करीम अंसारी, मो जावेद, तैयब अंसारी, रवि तुरी, असगर अली, मनोज यादव, बसंत घासी, सरोज कुमार, उस्मान अंसारी, संदीप यादव आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।