आरकेएमयू की अगुवाई में मजदूरों ने किया विरोध-प्रदर्शन
जरीआरकेएमयू बोकारो कोलियरी शाखा के बैनर तले मजदूरों ने पानी, बिजली एवं बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर सीसीएल डीडी माइंस में काम बाधित कर

आरकेएमयू बोकारो कोलियरी शाखा के बैनर तले मजदूरों ने पानी, बिजली एवं बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर सीसीएल डीडी माइंस में काम बाधित कर विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिक नेताओं और मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी किया।
प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी
उत्खनन शाखा के अध्यक्ष अविनाश सिन्हा ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन प्रत्येक वर्ष करोड़ों का लाभ अर्जित करता है, ऐसे में श्रमिकों की सुविधाओं के प्रति भी ख्याल रखना चाहिए। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे क्षेत्रीय सचिव सुबोध सिंह पवार एवं अध्यक्ष दिगंबर महतो ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन लगातार मजदूर सुविधाओं में कटौती कर रहा है। प्रबंधन को मजदूरों के साथ समन्वय स्थापित कर सुविधाओं को बहाल करना चाहिए, ताकि माइंस विस्तार का काम भी तरीके से आगे बढ़ सके।
अधिकारियों का आश्वासन
सूचना मिलने के बाद सिविल अभियंता ज्ञानवर्धन, ईएंडएम अभियंता चंदन कुमार, अंडर मैनेजर अर्णव व नीटू कुमार पहुंचे और आंदोलन कर रहे मजदूरों से वार्ता किया। अधिकारियों ने खराब डीप बोरिंग की शीघ्र मरम्मत, सफाई ट्रैक्टर के लिए नया टेंडर जारी करने व विद्युत व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य मांगों पर भी सकारात्मक पहल करने की बात कही। प्रबंधन के आश्वासन के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
फिर से आंदोलन की चेतावनी
यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर मजदूरों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो फिर से आंदोलन बड़े रूप से किया जाएगा। सुनील शर्मा, सागर घासी, आनंद घासी, मुन्ना सिंह, रतन निषाद, तामू खान, अभय बारीक, सनत कुमार, अजय हरि, टिंकू गोप, संपत कुमार, राजेश पासवान, राकेश नायक, ईश्वर घासी, विचित्र सोनार, सरोज मास्टर , पीताम्बर मुंडा, राजू मिश्रा, कृष्ण सिंह, नागेश्वर ग्वाला, मन्नू मोहली, प्रकाश कुमार आदि थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


